BMC में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा नागरिक समस्याओं के हल के लिए एक्शन मोड पर उत्तर मुंबई कांग्रेस

BMC में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा नागरिक समस्याओं के हल के लिए एक्शन मोड पर उत्तर मुंबई कांग्रेस

BMC में ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा नागरिक समस्याओं के हल के लिए एक्शन मोड पर उत्तर मुंबई कांग्रेस ...

_ धड़क मोर्चा निकालकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

_ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


* अमित मिश्रा

   मुंबई :  मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती वर्षा गायकवाड़ के निर्देशानुसार तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम शेख व उत्तर मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कालू बुधेलिया के मार्गदर्शन में आज उत्तर मुंबई कांग्रेस द्वारा मुंबई महानगर पालिका में ब्याप्त भ्रष्टाचार और वार्ड की विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर मनपा आर /नार्थ वार्ड कार्यालय पर शान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया ।

  मुंबई कांग्रेस की तेजतर्रार महासचिव श्रीमती शीतल म्हात्रे ,मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एड. अशोक सुत्राले तथा मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. किशोर सिंह के नेतृत्व में यह धड़क मोर्चा निकाला गया था।

 धड़क मोर्चा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद उत्तर मुंबई कांग्रेस के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल ने सहायक मनपा आयुक्त से मुलाकात की और विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक  ज्ञापन भी सौंपा।

  इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के सचिव सुभाष नहिरे, कमलाकांत त्रिपाठी, तिलोत्तमा वैद्य, सोनू यादव, पूरव गांधी, श्यामलाल यादव, श्यामजीत यादव, सुरेंद्र मेहरा, वैभव शाह, दीपेश मिश्रा, देवी दयाल पाल, एडवोकेट लौकिक सुत्राले, निहाल शेख, धनंजय कुलकर्णी, आशीष फर्नांडीस , विनोद शर्मा अनिल कनौजिया , निमेष शाह, आत्माराम शर्मा, चंद्र प्रकाश मौर्य, अनिल देशमुख, नजमा सय्यद, किशोर त्रिवेदी, शिवा विश्वकर्मा , उदय राम जोशी ,रमाकांत यादव,  मनोज रणदिवे ,शशिकला पांडे समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।