1 MAY : आरोग्य सेविकाओं, आंगणवाड़ी सेविकाओं और आशा वर्कर नारी शक्ति को विधायक मनीषाताई चौधरी ने किया सम्मानित

1 MAY : आरोग्य सेविकाओं, आंगणवाड़ी सेविकाओं और आशा वर्कर नारी शक्ति को विधायक मनीषाताई चौधरी ने किया सम्मानित

1 MAY : आरोग्य सेविकाओं, आंगण वाड़ी सेविकाओं और आशा वर्कर नारी शक्ति को विधायक मनीषाताई चौधरी ने किया सम्मानित

* अमित मिश्रा

       बोरीवली : 1 मई को महाराष्ट्र दिन तथा कामगार दिन के अवसर पर बोरीवली के वॉर्ड क्रमांक 10 में आरोग्य सेविकाओं, आंगणवाडी सेविकाओं तथा आशा वर्कर महिला शक्ति के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

     इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दहिसर की भाजपा विधायक मनीषा ताई चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

   विधायक मनीषा ताई चौधरी ने जनता की सेवा और शुश्रुषा के के लिए दिन रात एक करते हुए प्रामाणिकता से अपने कर्तव्यों का पालन करनेवाली नारी शक्ति का सत्कार किया। विधायक मनीषा ताई ने उन्हें प्रशस्ती पत्र तथा भेंट वस्तु प्रदान करते हुए सभी महिला कर्मियों को महाराष्ट्र दिन आणि कामगार दिन की शुभकामनाएं दीं।

   इस आयोजन में विधायक मनीषा ताई चौधरी के साथ भाजपा दहिसर मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक जितेंद्र पटेल, महामंत्री तैमूरस होमी कोलाह, वॉर्ड 10 के अध्यक्ष शशिकांत कदम तथा भाजपा पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में आरोग्य सेविकायें, आंगणवाडी सेविकायें और आशा वर्कर नारी शक्ति उपस्थित थीं।