गढ़वाल भ्रातृ मण्डल मुंबई उत्तराखंड द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी ने की शिरकत

 * अमित मिश्रा

    कांदिवली :  गढ़वाल भ्रातृ मण्डल मुंबई उत्तराखंड द्वारा बृहद पैमाने पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। कांदिवली पूर्व के अन्ना भाऊ साठे उद्यान , लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में  उत्तर मुंबई के लोकप्रिय सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण किया और प्रकृति से जुड़कर पृथ्वी को हरियाली से आल्हादित और आक्षदित रखने का सभी नागरिकों को संदेश दिया। 

   सांसद गोपाल शेट्टी ने इस अवसर पर कहा कि पौधारोपण करते रहने से धरती पर हरियाली तो आयेगी ही , पॉल्यूशन का स्तर भी काफी घट जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को समय रहते महसूस करके हम सबको पौधारोपण अवश्य करना चाहिए वरना ग्लोबल वार्मिंग से सबके स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरी धरती पर खतरा बढ़ रहा है। 

    पौधारोपण कार्यक्रम में सांसद गोपाल शेट्टी के साथ पूर्व  नगरसेविका सुरेखा पाटील , मनोज पाटील , सुधीर शिंदे, अविनाश गुजर और गढ़वाल समाज के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।