बोरीवली में 'जलाराम जयंती महोत्सव' का भव्य आयोजन 29 अक्टूबर को
बोरीवली में 'जलाराम जयंती महोत्सव' का भव्य आयोजन 29 अक्टूबर को
* संवाददाता
बोरीवली: श्री जलाराम बापा जयंती उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 'जलाराम जयंती महोत्सव' का भव्य आयोजन 29 अक्टूबर को होने जा रहा है। प्रसिद्ध व्यवसायी तथा समाजसेवी नटवरलाल शंकरलाल पुरोहित ( पोसीतरा) के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में आयोजित होने जा रहे जयन्ती उत्सव में जलाराम बापा के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी।

इस जयंती उत्सव समारोह के लिए बोरीवली के जलाराम नगर में स्थित जलाराम मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस आयोजन में आमंत्रित अनेकों व्यवसायीयों, समाजसेवकों व राजनेताओं का आगमन होगा।
