पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में जुटे दिग्गज राजनेता

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में जुटे दिग्गज राजनेता
फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में जुटे दिग्गज राजनेता

* संवाददाता 

  मुम्बई : महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीवजी गांधी की जयंती के अवसर पर मुंबई के षण्मुखानंद हॉल में सद्भावना दिवस समारोह का आयोजन हुआ।

   इस आयोजन में युवा सशक्तिकरण के प्रेरक, देश में सूचना प्रौद्योगिकी व कम्प्यूटर क्रांति के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीवजी की स्मृति को नमन करने कांग्रेस तथा मित्र दलों के अनेक दिग्गज नेता शामिल हुए। इस अवसर पर इन नेताओं ने संकल्प मेला को संबोधित भी किया। 

  इस सद्भावना दिवस के लिए मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचन्द्र पवार, शिवसेना (UBT) पार्टी प्रमुख उद्धवजी ठाकरे, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटोले, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, सीडब्ल्यूसी सदस्य बी.बी.थोरात, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षाताई गायकवाड़ तथा मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष भूषण पाटिल सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस के अनेक पूर्व विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।