दहिसर में एयरपोर्ट अथॉरिटी के राडार को हटवाने का मुद्दा : मुख्यमंत्री ने स्वयं इस विषय को संज्ञान में लिया
दहिसर में एयरपोर्ट अथॉरिटी के राडार को हटवाने का मुद्दा : मुख्यमंत्री ने स्वयं इस विषय को संज्ञान में लिया
- विधायक मनिषाताई चौधरी गत कई वर्षों से राडार हटवाने को लेकर हैं प्रयासरत
* संवाददाता
दहिसर : दहिसर की विधायक मनिषाताई चौधरी के सतत प्रयासों, संबंधित विभाग को लिखे अनगिनत पत्रों, विभिन्न अधिकारियों संग हुई बैठकों के अनवरत क्रम के साथ-साथ विधानसभा में भी यह प्रश्न उपस्थित करने के उपरांत दहिसर में टोलनाका के पास स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी के राडार को हटाने का मुद्दा आखिरकार अब उच्चस्तरीय चर्चा में आ चुका है।
मनिषाताई चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके द्वारा इस विषय का हल निकलवाकर दहिसरकरों को न्याय दिलाने का प्रयास लगातार जारी था। अब इस गंभीर मुद्दे पर फिर से आशा की किरण ब दिखाई दे रही है क्योंकि अब तो स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरी उड्डयन विभाग की पश्चिम विभागीय मंत्री परिषद में इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया है।
विधायक मनिषाताई ने बताया कि राडार स्थानान्तरित करने का
यह मुद्दा हजारों परिवारों के घर के सपने से जुड़ा हुआ है, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी के राडार के कारण व्यत्यय आ रहा था।अब राज्य सरकार के सकारात्मक कदम से उन नागरिकों के सपनों को मजबूती मिली है। इसके लिए मनिषाताई ने मुख्यमंत्री फड़वणीस का आभार माना और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में दहिसर के निवासियों को अब न्याय जरूर मिलेगा, इस पर हमारा पूरा विश्वास है।
इसके साथ ही विधायक मनिषा ताई ने यह भी बताया कि माननीय नागरी उड्डयन मंत्री नायडू जी ने जल्द ही इस संदर्भ में योग्य निर्णय लेकर काम शुरू करने का आश्वासन भी दिया है।
