मुम्बई कॉंग्रेस की वर्तमान अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष से कॉंग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट

मुम्बई कॉंग्रेस की वर्तमान अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष से कॉंग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट

मुम्बई कॉंग्रेस की वर्तमान अध्यक्षा और पूर्व अध्यक्ष से  कॉंग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र कुमार द्वारा शिष्टाचार भेंट ...

* अमित मिश्रा

    मुम्बई :  उत्तर मुंबई कॉंग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने दीपावली तथा नव-वर्ष  के शुभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से शिष्टाचार भेंट की।

    डॉ. नरेंद्र कुमार मुंबई कांग्रेस की अध्यक्षा वर्षाताई गायकवाड, पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप तथा पूर्व सांसद संजय निरुपम से मिले और उन्हें दीपावली तथा नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

    भेंट के दौरान  इन वरिष्ठ नेताओं से डॉ. नरेंद्र कुमार ने उत्तर मुम्बई  तथा वार्ड क्रमांक 13 से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर डॉक्टर नरेन्द्र कुमार के साथ रुचित जानी और संजय लाड विशेष रूप से उपस्थित रहे।