दहिसर में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान' : नागरिकों में तिरंगा झंडा वितरित 

 दहिसर में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान' : नागरिकों में तिरंगा झंडा वितरित 

 दहिसर में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान' : नागरिकों में तिरंगा झंडा वितरित 

* अमित मिश्रा

          देश की आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी और विधायक मनीषाताई चौधरी के मार्गदर्शन में दहिसर, वार्ड क्रमांक 2 ( सुधींद्र नगर कॉलोनी ) में 'हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा' अभियान शुरू करते हुए नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर दहिसर विधानसभा की विधायक मनीषाताई चौधरी की उपस्थिति में इस कॉलोनी के 300 निवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया गया। निवासियों ने इस अभियान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। 

       इस अवसर पर विधायक मनीषा ताई चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा, एड. सुचि यादव....

  ....वार्ड अध्यक्षा गीता भोईर, भारती दवे, संजय शाह, संदीप संखे, भाजपा के पदाधिकारी और  कार्यकर्ता एवं सुधींद्र नगर कॉलोनी के नागरिक उपस्थित थे। आयोजन का संचालन पूर्व नगरसेवक जगदीश ओझा ने किया।